मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट)...आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी: 94.23% रहा परिणाम, लड़कियां फिर आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट)...आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी: 94.23% रहा परिणाम, लड़कियां फिर आगे

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत से 1.17 प्रतिशत अधिक है।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दोपहर करीब एक बजे रिजल्ट की घोषणा की। इस बार भी लड़कियां परिणाम में आगे रहीं। लड़कों का परिणाम 93.63 प्रतिशत, जबकि लड़कियों का परिणाम 94.90 प्रतिशत रहा।रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट कई जगह धीमी पड़ गई या खुलने में दिक्कत आने लगी। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपना परिणाम देखने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही मार्च माह में रिजल्ट घोषित होना भी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है।राज्य सरकार द्वारा एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देशों के चलते इस बार परिणाम समय से पहले जारी किया गया।इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें