मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज दोपहर होगा जारी, 8वीं और 5वीं के परिणाम भी साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम आज दोपहर होगा जारी, 8वीं और 5वीं के परिणाम भी साथ

अजमेर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर करीब एक बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर परिणाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे।खास बात यह है कि इस बार 10वीं के साथ ही 8वीं और 5वीं कक्षाओं के परिणाम भी आज ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है जब 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले घोषित किया जा रहा है। साथ ही मार्च में परिणाम जारी होना भी एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते बोर्ड ने परिणाम से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर लीं और समय से पहले परिणाम जारी करने का निर्णय किया।इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। वहीं 8वीं कक्षा में 12.86 लाख और 5वीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 4 मार्च तक, जबकि 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की गई थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें