मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी : विज्ञान में 97.73, वाणिज्य में 98.95 और कला में 96.88 फीसदी रहा परिणाम, बेटियां रही अव्वल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अजमेर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 12वीं साइंस,

कॉमर्स और आट्र्स का परिणाम सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जारी हुआ।

साइंस में 97.73, कॉमर्स में 98.95 और आट्र्स में 96.88 प्रतिशत स्टूडेंट

पास हुए हैं। तीनों संकाय में लड़कियों का परिणाम लड़कों के मुकाबले बेहतर

रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार का परिणाम ज्यादा रहा है।

बोर्ड

सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त (बोर्ड प्रशासक) महेश

चन्द्र शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। इस बार आट्र्स, साइंस और कॉमर्स

तीनों का परिणाम एक साथ आया। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक

साथ परिणाम आया था। तीनों सब्जेक्ट के परिणाम में लड़कियां आगे रहीं। साइंस

में लड़कों का परिणाम 97.08 और लड़कियों का 98.90 प्रतिशत रहा। इसी तरह

कॉमर्स में छात्रों का परिणाम 98.66 प्रतिशत और छात्राओं का 99.51 प्रतिशत

रहा। आट्र्स में लड़कों का रिजल्ट 91.55 प्रतिशत और लड़कियों का 96.24

प्रतिशत रहा। बारहवीं में तीनों विषयों को मिलाकर साढ़े आठ लाख से ज्यादा

स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट

https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। बोर्ड इतिहास

में यह दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी

जारी हुआ। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।

पिछले साल 2023

में पहला रिजल्ट 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट 18 मई की रात 8 बजे घोषित

किया था। आट्र्स का रिजल्ट 92.35, कॉमर्स का 98.01 और साइंस का रिजल्ट

97.39 प्रतिशत रहा था। पिछले साल आट्र्स का रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया

था। इससे पहले कोरोना काल में जब परीक्षाएं नहीं हुई थीं तब फॉर्मूला के

आधार पर तीनों विषयों का रिजल्ट 24 मई 2021 को एक साथ जारी किया गया था। अब

यह दूसरी बार है, जब तीनों रिजल्ट एक साथ जारी हुए हैं। 2022 में पहला

रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 28 दिन बाद, 2023 में परीक्षा समाप्ति के 37 दिन

बाद जारी हुआ था। इस बार रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 47 दिन बाद जारी हो

रहा है। इसका कारण लोकसभा चुनाव में टीचर्स व कार्मिकों की व्यस्तता रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें