मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीआई की एमपीसी बैठक 6 फरवरी से, रेपो दर यथास्थिति रहने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 04 फरवरी (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक

नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक छह फरवरी से

शुरू होगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक के नतीजे की घोषणा आठ फरवरी

करेंगे। अंतरिम बजट 2024 के ठीक बाद होने वाली इस बैठक में भी रेपो दर को

यथास्थिति जारी रखने की संभावना है।

आर्थिक मामलों के

विशेषज्ञों ने रविवार को बताया कि रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की

अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रेपो दर को इस बार भी यथास्थिति पर रखने

की संभावना अधिक है। दरअसल, खुदरा मुद्रास्फीति अब भी संतोषजनक दायरे के

ऊपरी स्तर के करीब है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक इस

बार नीतिगत दरों में कोई बदलाव शायद ही करे।

इससे पहले

खुदरा महंगाई दर जुलाई, 2023 में 7.44 फीसदी के उच्चतम स्तर पर थी, लेकिन

इसके बाद खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आई है। दिसंबर, 2023 में यह 5.69

फीसदी के स्तर पर थी। सरकार ने रिजर्व बैंक को मुद्रास्फीति को दो फीसदी की

घट-बढ़ के साथ 4 फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। रिजर्व

बैंक ने करीब एक साल से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है। आरबीआई ने

आखिरी बार रेपो दर फरवरी, 2023 में 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी से 6.50

फीसदी कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें