मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, 8 फरवरी को नतीजे की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली, 06 फरवरी । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) मौद्रिक नीति

समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक यहां मंगलवार को शुरू हो गई।

एमपीसी की ये बैठक 6-8 फरवरी तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास 8

फरवरी को सुबह 10 बजे एमपीसी के फैसले की घोषणा करेंगे।

आर्थिक

मामलों के जानकारों का कहना है कि अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पेश होने के

बाद आरबीआई की ओर से रेपो दर को यथास्थिति पर बरकरार रखने की उम्मीद है।

जानकार मानते हैं कि आरबीआई इस बार भी नीतिगत दरों में शायद ही कोई बदलाव

करे, क्योंकि खुदरा महंगाई अब भी निर्धारित संतोषजनक दायरे (टॉरलेंस बैंड)

के ऊपरी स्तर के करीब बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व

बैंक करीब एक साल से रेपो दर 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा हुआ है। आरबीआई आखिरी

बार फरवरी, 2023 में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर 6.25 फीसदी से 6.50 फीसदी

कर दिया था। वहीं, दिसंबर, 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी के स्तर पर

थी। ऐसे में इस बार भी रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें