मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल की छात्रा कोमल को मिला इंस्पायर अवार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रक्सौल की छात्रा कोमल को मिला इंस्पायर अवार्ड-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बाजी मार जिले का नाम किया रौशनमोतिहारी,04 मार्च(हि.स.)।जिले के रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. स्कूल की छात्रा कोमल ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड 2022-23 में सफलता प्राप्त कर न केवल रक्सौल बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार स्कूली बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्कूली बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के साथ बच्चो में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए इस योजना को चलायी है। जिसमे प्रतिवर्ष देश भर के करोड़ो बच्चे शामिल होते है,जिनमे करीब एक लाख बच्चे चयनित किये जाते है।जिसमे रक्सौल की कोमल सफलता हासिल की है।बताते चले कि इसमे चयनित प्रतिभागी बच्चो को प्रमाण पत्र के साथ-साथ दस हजार रु. की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही चयनित प्रतिभागी के मॉडल को आई.आई.टी. और एन.टी.ए. जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है।यह कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत उन प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीयस्तर पर बेहतर मंच प्रदान करता जिनके अंदर शोध व सृजनशीलता छुपी है।वही जिन बच्चो का माॅडल राष्ट्रीय स्तर पर चयन होते है,उनका प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रवर्तन उत्सव में में भी किया जाता है।जहां चयन के बाद उन्हे नगद पुरस्कार के साथ विदेश जाने का अवसर प्रदान किया जाता है।रक्सौल की कोमल की इस उपलब्धि पर एस.ए.वी. स्कूल के प्राचार्य साइमन रेक्स ने उसे शुभकामना देते हुए अन्य बच्चो को भी इसी तरह के प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा है। वही छात्रा कोमल ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने विज्ञान शिक्षक नीतीश कुमार को दिया है, जिन्होंने हर समय सही मार्गदर्शन किया है। चयनित छात्रा के उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर विक्टर डेका, शिक्षक अभिमन्यु कुमार, मनदीप कुमार, रामभरोष कुमार, बिपिन तिवारी, नवलकिशोर व अमन सहित विधालय के अन्य छात्रो ने शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें