मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल बार्डर से बांग्लादेेशी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। जिले के रक्सौल बार्डर से इमिग्रेशन विभाग ने एक

संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया

बांग्लादेशी नागरिक जी एम सोहाग के पास से फर्जी भारतीय आधार कार्ड और

पासपोर्ट भी बरामद किया गया है,जिसमें इसनें फर्जी पता पश्चिम बंगाल के

हुगली निवासी मोहम्मद जावेद पिता मीर हसन और जन्म तिथि 13 फरवरी 1987

अंकित है।

इमिग्रेशन अधिकारियों नें शंका के आधार पर गहराई से

पूछताछ की तो पता चला कि यह बांग्लादेश के पातुआखाली जिला के पातुआखाली सदर

के बोतलवानिया का रहने वाला है जो अब्दुल रज्जाक गाजी का पुत्र है।

पूछताछ

में उक्त बांग्लादेशी नागरिक नें बताया कि वह इसके पहले भी भारत आ चुका

है।तब वह भारतीय वीजा लेकर आया हुआ था लेकिन इस बार अवैध रूप से भारत आया

है।भारत आने के क्रम में वह सबसे पहले कोलकाता आया जहां उपरोक्त फर्जी आधार

व पासपोर्ट बनवाया।हालांकि इसको उस वक्त पकड़ा लिया गया जब वह रक्सौल

इमिग्रेशन कार्यालय में एराईवल क्लियरेंस कराने का प्रयास कर रहा था।

इसके

पास बांग्लादेशी पासपोर्ट की भी कॉपी थी। भारतीय व बांग्लादेशी पासपोर्ट

में लगे फोटो एक समान थे। यही से इसके ऊपर संदेह बढ़ गया।इमिग्रेशन विभाग

उक्त बांग्लादेशी नागरिक को भारत में अवैध प्रवेश करने व फर्जी दस्तावेज का

आधार बना कर धोखाधड़ी करने के मामले में इसको हिरासत में लेकर हरैया पुलिस

को सौप दिया है।जहां पुलिस इसके भारत में अवैध रूप से आने के कारणों की

जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें