मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के प्रदर्शन पर रवनीत बिट्टू का जवाब, पूछा- क्या यही है मोहब्बत की दुकान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी अपनी पुरानी चाल पर लौट आई है। बिट्टू ने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि गांधी परिवार का पर्दाफाश करने वाले को आगजनी और हिंसा की धमकियां दी जाती हैं, जो 1984 के सिख दंगों की याद दिलाती हैं। बिट्टू ने सवाल किया है कि क्या इसे ही राहुल गांधी अपनी 'मोहब्बत की दुकान' कहते हैं?उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर सवाल उठाते हुए आतंकवादी कह डाला था। इसके बाद भाजपा के एक और नेता ने रवनीत बिट्टू के बयान का समर्थन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बयान से आगबबूला हैं और आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगह रवनीत बिट्टू के पुतले फूंकने के साथ दिल्ली भाजपा ऑफिस के सामने भी प्रदर्शन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें