मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान पर हमलावर हुई भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 19 मार्च । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले

बयान पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। भाजपा इस बयान की भर्त्सना

करते हुए इसे चुनावी मुद्दा भी बनाने जा रही है।

भाजपा सांसद

रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल

गांधी ने हिंदू संस्कृति का अपमान किया। एक दिन बाद भी बयान को सुधारने की

कोई कोशिश नहीं की गई बल्कि उनकी टिप्पणी में अर्थ खोजने की कोशिशें की जा

रही हैं। इसे उचित ठहराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा हिन्दू

धर्म का अपमान नहीं सहेगी।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रविशंकर

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी के सिद्धांत और आदर्शों

से ओत-प्रोत पार्टी नहीं रही। यह एक विभाजनकारी मानसिकता के नेतृत्व वाली

कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी माओवादी विचार और हिंदू विरोधी

विचारधारा से ओतप्रोत है। राहुल गांधी पूरी तरह से इन तत्वों के प्रभाव में

हैं। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी अन्य धार्मिक विचारों के आस्था के

मूल सिद्धांतों के संबंध में इसी तरह का अपमानजनक शब्द बोलने का साहस रखते

हैं? क्या वे ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किसी और धर्म के लिए सकते

हैं? राहुल गांधी सुविधा के लिए चुनावी हिन्दू बनते हैं। देश आज गुस्से

में है, क्योंकि कांग्रेस हिन्दू आस्था का अपमान करती है।

उन्होंने

कहा कि राहुल गांधी, ए राजा और स्टालिन में कोई अंतर नहीं है। भाजपा इस

बयान की भर्त्सना करती है। देश लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है । देश के

प्रमुख आस्था का अपमान करेंगे तो प्रश्न उठाना आवश्यक है। हिन्दू आस्था का

अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।

कांग्रेस के ईवीएम के

सवाल पर रविशंकर ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक

जीती है तो कैसे जीती है। कांग्रेस किसी लोकतांत्रिक संस्था पर विश्वास

नहीं करती। प्रश्न करें तो मीडिया चंगुल में है, ऐसा बताते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें