मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल से मोतिहारी आकर रवि करता था जाली नोट की छपाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेपाल से मोतिहारी आकर रवि करता था जाली नोट की छपाई

मोतिहारी। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के पतौरा में जाली नोट छापने की मशीन व भारी मात्रा में अधछपे जाली नोट बरामद किया गया है।इस संदर्भ में जानकारी मिली है कि नेपाल में रवि श्रीवास्तव व उसके सिंडिकेट के एक दर्जन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद मोतिहारी के पतौरा में जाली नोट छापने का खुलासा हुआ। रवि ने जाली नोट छापने के लिए पतौरा में भाड़े पर एक मकान लिया। जबकि अपने परिवार को पतौरा से सटे छतौनी के बंगाली कॉलोनी में भाड़े के मकान में रखा था।नेपाल में इनकी गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने बंगाली कॉलोनी में छापेमारी की। जहां उसकी पत्नी से की गई पूछताछ और निशानदेही पर पतौरा में पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से प्रिंटर, कम्प्यूटर सहित अधछपा पांच सौ का जाली नोट बरामद हुआ। पुलिस की यह कार्रवाई सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार व सदर डीएसपी टु जितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गयी।पुलिस ने रवि के पत्नी से भी गहन पूछताछ की, लेकिन जाली नोट की छपायी के संबंध में उसे कुछ जानकारी नहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को छोड़ दिया। सदर डीएसपी ने बताया कि रवि ने पतौरा में अरूण साह नामक एक व्यक्ति का घर सात-आठ माह पहले किराये पर लिया था।भाड़े का वह मकान महीना में दो-चार बार ही खुलता था। पुलिस का कहना है कि जाली नोट के डिमांड के बाद रवि व उसके सहयोगी मोतिहारी आकर नोट की छपायी करते थे, उसके बाद फिर नेपाल चले जाते थे।बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले नेपाल पुलिस ने बारा जिले के कलैया में छापेमारी कर जाली नोट की तस्करी से जुड़े दर्जन भर बदमाशों को पकड़ा था। उन बदमाशों ने रवि श्रीवास्तव भी शामिल था। उसके खुलासे पर नेपाल पुलिस ने मोतिहारी पुलिस से सम्पर्क कर बताया कि रवि का परिवार बंगाली कॉलोनी में रहता है, जबकि पतौरा में नोट छापने के लिए भाड़े का मकान ले रखा है।सूचना के बाद पुलिस टीम ने बंगाली कॉलोनी व पतौरा में छापेमारी कर प्रिंटर, अधछपा पांच सौ का नोट सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस इस मामले में अग्रतर कारवाई में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें