मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

46 साल के बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ का रत्न भंडार, आभूषण व रत्नों को सूचीबद्ध किया जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, ओडिशा के सुप्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर का

रत्न भंडार 46 साल लंबे इंतजार के बाद रविवार दोपहर खोला जाएगा। इसके साथ

भगवान जगन्नाथ के आभूषणों को सूचीबद्ध किए जाने की प्रक्रिया आज से शुरू

होगी। इससे पहले यह साल 1978 में खोला गया था।

राज्य सरकार की तरफ

से गठित 16 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति ने रत्न भंडार को 14 जुलाई को खोलने

की सिफारिश की थी। राज्य सरकार ने मंदिर प्रबंध समिति के लिए एसओपी जारी की

है। जिसमें खजाना खोलने सहित सभी कार्यों के लिए प्रक्रिया तय की गई है।

इस दौरान रिजर्व बैंक और पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक को पूरे काम की निगरानी की

जिम्मेदारी सौंपी गई है। रत्न भंडार में सांपों की मौजूदगी को देखते हुए

स्नेक हेल्पलाइन और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

साल 2018

में ओडिशा विधानसभा में बताया गया था कि रत्न भंडार में 12831 तोले के

स्वर्ण आभूषण हैं, जिनमें कीमती रत्न जड़े हुए हैं। साथ ही 22153 तोले

चांदी के बर्तन व अन्य सामान हैं भाजपा ने ओडिशा की सत्ता में आने पर

12वीं सदी के इस मंदिर के खजाने को खोलने का वादा किया था। लोकसभा और

विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में यह प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें