मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

रतलाम: अंधेरे में डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की जान गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
रतलाम: अंधेरे में डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की जान गई

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के करमदी रोड फोरलेन पर रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई।

दोनों युवक बाइक से करमदी गांव से रतलाम लौट रहे थे। रास्ते में एचपी पेट्रोल पंप के पास अंधेरे में उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून बिखर गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा रात करीब 10 बजे करमदी फोरलेन स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी केशव (20) पुत्र नूतन परिहार अपने दोस्त शोएब उर्फ शाहिद (25) पुत्र राजा के साथ बाइक से करमदी से रतलाम लौट रहा था। दोनों जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वहां स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सड़क पर अंधेरा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सोमवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय दोनों के साथ उनका एक अन्य दोस्त धर्मेंद्र राठौर भी था। करमदी से तीनों एक ही बाइक पर निकले थे। रास्ते में धर्मेंद्र एचपी पेट्रोल पंप पर कार्यरत अपने एक परिचित से मिलने के लिए उतर गया। कुछ ही देर बाद उसे हादसे की सूचना मिली। यदि वह बाइक पर साथ होता तो हादसे का शिकार हो सकता था।

दोनों परिवारों का था इकलौता सहारा

मृतक केशव डेकोरेशन का काम करता था। उसके पिता नूतन परिहार फूलमंडी में चाय की दुकान संचालित करते हैं। वहीं शोएब उर्फ शाहिद शहर के एक आइसक्रीम पार्लर में काम करता था। उसके पिता राजा डाट की पुल क्षेत्र में फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

स्ट्रीट लाइट बंद होने की भी होगी जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा था। आशंका है कि इसी कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उससे टकरा गई। माणकचौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे में स्ट्रीट लाइट बंद होना कितना जिम्मेदार था और बाइक की गति कितनी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें