मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल का राशन घोटाला, ईडी ने तृणमूल नेता अनीसुर से की 14 घंटे पूछताछ, भाई के साथ गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल के राशन घोटाला केस में तृणमूल कांग्रेस

नेता अनीसुर रहमान और उसके भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान को प्रवर्तन

निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह दोनों ने सीजीओ

कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय में पेश होकर पूछताछ का सामना किया था। 14

घंटे की पूछताछ के बाद देररात गिरफ्तारी की गई। आज इन्हें कोर्ट में पेश

किया जाएगा।

इससे पहले ईडी राज्य के पूर्व खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय

(बालू) मलिक और उनके करीबी व्यापारी बाकिबुर रहमान को भी इसी मामले में

गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अनीसुर और अलिफ कुछ

दस्तावेज लेकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। यहां कई पत्रकारों ने अनीसुर

से दस्तावेजों के बारे में सवाल किया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार

कर दिया। उनसे ज्योतिप्रिय और बारिक विश्वास के बारे में भी सवाल पूछे गए,

लेकिन उन्होंने सभी सवालों को टाल दिया। लंबी पूछताछ के बाद रात 2:00 बजे

दोनों को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है।

उल्लेखनीय है कि

राशन घोटाला मामले में मंगलवार सुबह से ही ईडी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों

में छापेमारी शुरू कर दी थी। उत्तर और दक्षिण 24 परगना के कई चावल मिलों

पर भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापा मारा। इस छापेमारी में देगंगा स्थित

अलिफ के घर और चावल मिल भी शामिल थे। साथ ही, बारिक के राजारहाट स्थित

फ्लैट पर भी ईडी ने छापा मारा था। उसके फ्लैट में मंगलवार को नौ घंटे से

अधिक समय तक तलाशी ली गई, जिसमें 20 लाख रुपये बरामद हुए थे। बारिक के चावल

मिल में भी ईडी ने छापा मारा था। जब ईडी की टीम बारिक के घर और चावल मिल

में तलाशी कर रही थी, तब एक और टीम देगंगा में अलिफ के घर और चावल मिल

पहुंच गई। लगभग 21 घंटे की तलाशी के बाद, उनके घर से दो मोबाइल फोन, कई

दस्तावेज और 13 लाख रुपये जब्त किए गए।

इसके बाद, बारिक और रहमान

भाइयों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश होने के लिए तलब किया गया। अनीसुर और

अलिफ गुरुवार को इसी तलब के तहत पेश हुए थे। देर रात ही उन्हें गिरफ्तार कर

लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें