मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

राशन घोटाले में गिरफ़्तार बकीबुर रहमान के चावल मिल में ईडी ने चलाया 15 घंटे तक अभियान, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता, । राशन घोटाले के मामले में गिरफ़्तार बकीबुर रहमान के

चावल मिल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 15 घंटे तक तलाशी अभियान

चलाया है। मंगलवार देर रात को केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी वहां से बाहर

निकले और कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर गए हैं। देगंगा के बेराचापा के

कौकेपाड़ा स्थित चावल मिल से ईडी अधिकारी दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और

चावल मिल के अन्य रिकॉर्ड्स जब्त कर बाहर निकले। बकीबुर के रिश्तेदार

मुकील रहमान के घर पर भी तलाशी चली है।

ईडी के एक सूत्र ने बुधवार

सुबह बताया कि मंगलवार रात 12:30 बजे के करीब सारे दस्तावेज समेट कर

अधिकारी बाहर निकले हैं। आवश्यकता पड़ने पर दोबारा तलाशी अभियान चलाया

जाएगा। फिलहाल बरामद किया गए दस्तावेजों की जांच होगी।

मंगलवार

सुबह, व्यवसायी अब्दुल बारिक विश्वास के बशीरहाट स्थित घर और चावल मिल में

भी ईडी ने छापा मारा था। इसके अलावा, उनके राजारहाट के फ्लैट में भी तलाशी

ली गई।

ईडी सूत्रों के अनुसार, राशन घोटाले की जांच के दौरान ये

छापे मारे गए। इसी क्रम में मंगलवार को देगंगा में बकीबुर के रिश्तेदार

मुकील रहमान के घर पर भी तलाशी ली गई। मुकील तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष अनिसुर

रहमान के बड़े भाई हैं। इसके अलावा, दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में भी ईडी

की टीम ने तृणमूल नेता काइज़र अहमद के भाई जहांगीर आलम के घर पर छापा मारा।

राज्य

के पूर्व खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के 'करीबी' माने जाने वाले

बकीबुर रहमान को उत्तर 24 परगना के देगंगा से ईडी ने पहले ही गिरफ़्तार कर

लिया था। बकीबुर का चावल मिल भी है। अब ईडी ने उनके चावल मिल और रिश्तेदार

मुकील के घर पर छापा मारा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें