मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनायकों के विचारों से प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत में ‘एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का उद्घोष किया था, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को वर्तमान सरकार जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ आगमन अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के करकमलों से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का लोकार्पण हुआ है। इसके साथ ही एक भव्य म्यूजियम का भी उद्घाटन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का जो स्वरूप आज देश देख रहा है, उसके पीछे इन तीनों महापुरुषों का मार्गदर्शन और प्रेरणा रही है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और आत्मनिर्भर भारत का सपना तेजी से साकार हो रहा है।

सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वे अक्सर कहा करते थे—‘अंधेरा छंटेगा, सूर्य निकलेगा और कमल खिलेगा।’ वे भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर दृढ़ संकल्पित थे। एक पत्रकार, विचारक और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में अटल जी ने देश को स्पष्ट विजन दिया, जिसका लाभ आज विकास के नए रूप में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देकर उन्हें देश की ओर से उचित सम्मान दिया गया है। लखनऊ की धरती अपने राष्ट्रनायकों को सदैव गौरव और सम्मान देती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रनायक आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे और देश के मार्गदर्शक बने रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें