मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे

समस्तीपुर।जिला अब विकास की रफ्तार में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। जिले से होकर दो नए मेगा एक्सप्रेस-वे गुजरेंगे। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के निर्माण की तैयारी पूरी हो चुकी है।एक ओर रक्सौल–हल्दिया एक्सप्रेस-वे का 57.7 किलोमीटर लंबा हिस्सा, तो दूसरी ओर पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का 62 किलोमीटर का सेक्शन समस्तीपुर की धरती से गुजरेगा। इन दोनों परियोजनाओं से जिले के कुल 117 गांव सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों की दशा और दिशा दोनों बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।जिला भू-अर्जन विभाग की ओर से दोनों एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे और एलाइनमेंट का काम पूरा कर लिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसका गजट प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।रक्सौल से हल्दिया बंदरगाह को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरेगा। यह सड़क दरभंगा की ओर से कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा गांव से जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद कल्याणपुर प्रखंड के रामपुरा, फुलहारा, बिरसिंहपुर, अजना अकबरपुर गजपति, बलभद्रपुर खजुरी, गोविंदपुर खजुरी, बांकीपुर, क्षटोल मथुरापुर, रामपुर कुसैया, हजपुरवा और मोहिउद्दीनपुर गांवों को स्पर्श करेगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें