एक साल से लूटकांड मामले में फरार चल रहे डिम्पल यादव गिरफ्तार

अररिया। रानीगंज थाना पुलिस ने एक साल से लूटकांड मामले में फरार चल रहे आरोपित डिम्पल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने रानीगंज थाना में इस थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रानीगंज थाना क्षेत्र के कोसकापुर बैरख वार्ड संख्या 13 के रहने वाले डिम्पल यादव पिता अमोद यादव है।घटना की जानकारी रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने दी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से प्रारंभिक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।





