मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

रानी दियारा और टपुआ दियारा में गंगा नदी का कटाव जारी, एमएलसी ने लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रानी दियारा और टपुआ दियारा में गंगा नदी का कटाव जारी, एमएलसी ने लिया जायजा

भागलपुर। जिले के कहलगावं अनुमंडल के रानी दियारा में गंगा नदी से हो रहे भीषण कटाव के कारण लोगों के घर लगातार गंगा नदी में विलीन होते जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षो मे ही दो हजार से अधिक घर गंगा मे विलीन हो चुके हैं। गंगा नदी का कटाव का भीषण दृश्य को देख कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। कटाव को रोकने के लिए यहाँ कोई भी उपाय नहीं किये गए हैं, जिसके कारण अभी तक दो हजार से अधिक घर एवं हजारों एकड़ खेत गंगा में विलीन हो गया है लेकिन यहां अब तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है। गांवों और ग्रामीणों को बचाने को लेकर न केवल प्रशासनिक महकमा बल्कि जनप्रतिनिधि भी उदासीन हैं, जिसका काफी मलाल ग्रामीणों को है। हालांकि यहाँ के मुखिया लगातार इसके लिए आवाज़ उठा रहे हैं।चार सूत्री मांग को लेकर इस बार फिर से अपनी आवाज़ प्रशासन और सरकार तक पहुंचा रहे हैं। एकचारी दियारा के मुखिया के लगातार प्रयास से काटव को रोकने के लिए 400 मीटर बोल्डर लगाया गया है, जबकि 1000 मीटर से अधिक यहाँ बोल्डर की जरुरत है।मुखिया का कहना है कि गंगा नदी के कटाव का दंश न केवल रानी दियारा के लोग झेल रहे हैं, बल्कि कहलगांव अनुमंडल के कई गांव कटाव से प्रभावित हैं। टपूआ दियारा में गंगा का भीषण काटव चल रहा है। कटाव स्थल का निरीक्षण करने एमएलसी विजय कुमार सिंह रानी दियारा एवं टपूआ दियारा पहुंचे। इस दू उन्होंने माना की यहाँ बोल्डर पीचिंग की और जरुरत है। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया की जल्द ही यहाँ बोल्डर पीचिंग का काम कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें