मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के जलप्रपातों में उफान, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के जलप्रपातों में उफान, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

रांची। झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और आसपास के प्रसिद्ध जलप्रपातों का जलस्तर बढ़ गया है। सभी जलप्रपात उफान पर है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।झारखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। जलधाराओं का प्रबल वेग और चट्टानों से टकराती लहरें जहां प्राकृतिक सौंदर्य का मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं यह पर्यटकों के लिए गंभीर खतरे का कारण भी बन सकती है। प्रशासन ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जलप्रपातों की ओर जाने में थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।जिला प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल जलप्रपातों के आसपास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन ने बताया कि इन स्थलों पर अचानक जलस्तर बढ़ने, फिसलन भरी चट्टानों और तेज धाराओं के चलते दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ गई है।प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस और आपदा प्रबंधन दल से संपर्क करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से ही लें।इस बीच मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गयी है, जिससे स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें