चेन्नई से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म
झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी फिर से बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चेन्नई से वापस रांची लौट आये हैं। उनके वापस आने के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर उफान आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें कि 2 जनवरी को राज्यपाल अपने गृहनगर चेन्नई गए थे। उनके चेन्नई जाने को लेकर झारखंड की राजनीति में कानाफूसी शुरु हो गई थी। अब उनके वापस आने के बाद कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है। राज्यपाल के आने के बाद अब सब की निगाहें राजभवन की ओर ही है।





