मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

इस माह के अंत तक 2023-24 का नया बिजली दर होगा जारी झारखंड के 58 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झारखंड के 58 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जनवरी माह जेब ढीली करने वाला होगा। इस माह के अंत तक झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वर्ष 2023-24 के लिए बिजली की नई दर जारी कर देगा। आयोग के सदस्य तकनीक अतुल कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम से सात दिनों के अंदर जनसुनवाई पर आई आपत्ति पर मंतव्य मांगा है। वितरण निगम से आए मंतव्य के बाद सलाहकार समिति की बैठक होगी। इसके बाद नियामक आयोग नई बिजली दर जारी कर देगा। इसके पहले साल 2023 के जून में नयी बिजली दरें घोषित की गई थीं। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव है वहीं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 8.60 रुपये यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है।

400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की दर 7.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। बिजली वितरण निगम को बिजली बिल के टैरिफ से 9302.94 करोड़ रुपये का राजस्व चाहिए। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं से 5276.31 करोड़, कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से 1080.29 करोड़, एसएस कटेगरी कंज्यूमर से 81.92 करोड़, एलटी कनेक्शन से 371.14 करोड़, सिंचाई से 161.49 करोड़, एचटी कनेक्शन से 2735.01 करोड़, रेलवे से 74 करोड़ और एमइएस से 12.80 करोड़ का राजस्व चाहिए।

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग वित्तीय वर्ष 2024-25 के टैरिफ पिटीशन पर मंथन कर रहा है। 2023-204 के बिजली दर निर्धारण के बाद 2024-25 के लिए आयोग फिर से जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस साल दो वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए बिजली दर जारी किये जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें