मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रामनगर में सात पीडीएस विक्रेताओं पर खाद्यान्न गवन का केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामनगर में सात पीडीएस विक्रेताओं पर खाद्यान्न गवन का केस दर्ज

प.चम्पारण। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता लाने की दिशा में अनुमंडल प्रशासन, बगहा ने कड़ा कदम उठाया है। रामनगर प्रखंड में खाद्यान्न गवन के गंभीर आरोपों में सात जन वितरण विक्रेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी पर लाभुकों को अनाज वितरण किए बिना सरकारी खाद्यान्न का गवन करने का आरोप है।अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर रामनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि संबंधित विक्रेताओं ने अनाज का उठाव तो किया, लेकिन पात्र लाभुकों को वितरण नहीं किया गया। इस तरह लाखों रुपये मूल्य का अनाज गायब पाया गया।प्रशासनिक कार्रवाई के तहत दर्ज एफआईआर का विवरण1. रामचन्द्र राम, पंचायत डैनमरवा — खाद्यान्न गबन 107 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 6172. मनोज केशरी, नगर परिषद क्षेत्र — खाद्यान्न गबन 526 क्विंटल, एफआईआर संख्या —6183. प्रभु पंडित, पंचायत सोहशा — खाद्यान्न गबन 688 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 6194. अवध किशोर राव, पंचायत तौलहा — खाद्यान्न गबन 432 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 6205. एजाज अहमद, नगर परिषद क्षेत्र — खाद्यान्न गबन 274 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 6216. महबूब आलम, पंचायत डैनमरवा — खाद्यान्न गबन 850 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 6227. संजीत कुमार राव, पंचायत तौलहा — खाद्यान्न गबन 421 क्विंटल, एफआईआर संख्या — 623अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार ने बताया कि सभी विक्रेताओं के लाइसेंस पूर्व में ही रद्द किए जा चुके थे। जांच में खाद्यान्न वितरण में व्यापक अनियमितता की पुष्टि होने के बाद अब उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और गबन की राशि की वसूली भी की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें