मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

रामलला विराजमान हो रहे, अब भेदभाव मुक्त समाज के पुनर्निर्माण में जुटें : विश्व हिंदू परिषद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। वैश्विक हर्ष के समय में पुरानी कटुता, भेदभाव और मनमुटाव को भुलाकर एक समरस और एकाकार हिंदू समाज के नव निर्माण के लिए हमें आगे बढ़ना होगा।

प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले जारी वीडियो संदेश में आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को हो जाएगी। मुगलों, अंग्रेजों और उसके बाद स्वाधीन भारत की अपनी ही सरकारों से, कुल मिलाकर 500 वर्षों संघर्ष हुआ है। अब तो राम जी विराजमान हो रहे हैं। अभियान सफल हुआ है। अब यह समय है आगे देखने का, बीती ताहि बिसारने का। अपने ही दांतों से यदि जीभ कट जाए तो क्या कोई दातों को तोड़ता है। इसलिए जो कटुता का समय था, उसे भुलाकर पूरे समाज के साथ एक समरस वातावरण बना कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राम जोड़ने वाले हैं, राम संभालने वाले हैं। इसलिए इस प्राण प्रतिष्ठा का संदेश यही होगा कि समाज में पुरानी कटुताएं और संघर्ष भूल कर सबको साथ लेकर हम आगे बढ़ें। पिछले को याद ना करते हुए नवनिर्माण की दृष्टि से पूरे विश्व में सुख और सौख्य बांटने की दृष्टि से अब पूरा समाज लगे, यही प्रार्थना इस अवसर के लिए उचित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें