मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी को रमेश बैस की नसीहत, कहा- उन्हें पहले महाभारत पढ़ना चाहिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। रमेश बैस ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि

उन्हें पहले महाभारत पढ़ना चाहिए। महाराष्ट्र, झारखंड और त्रिपुरा के

राज्यपाल रह चुके रमेश बैस ने मंगलावर को रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से

चर्चा करते हुए यह बात कही। पत्रकारों ने रमेश बैस से राहुल गांधी के संसद

में दिए गए चक्रव्यूह वाले भाषण के संबंध में पूछा था।

राजनीति

में फिर से सक्रिय होने के सवाल पर रमेश बैस ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ की

राजनीति में फिर से उतरेंगे या नहीं, इसपर आखिरी फैसला भाजपा आलाकमान

करेगा। जहां तक उपलब्धियों का सवाल है तो वह पिछले पांच सालों में तीन-तीन

राज्यों के राज्यपाल रहे। इस दौरान उनका पूरा कार्यकाल बेदाग रहा। यह उनकी

सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

रमेश बैस पहली बार वर्ष 1989 में

रायपुर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार

गांधीवादी नेता केयूर भूषण को चुनाव हराया था। हालांकि 1991 में हुए लोकसभा

चुनाव में बैस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल से चुनाव हार गए

थे। 1996 से 2014 तक हुए छह चुनाव में बैस ने लगातार जीत दर्ज की। सांसदी

जीतने के अलावा राज्यपाल रहकर भी एक अनोखा रिकॉर्ड रमेश बैस ने अपने नाम

किया। दरअसल, महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने पर वह पहले नेता बन गए जो लगातार

तीन राज्यों के राज्यपाल रहे। इससे पहले प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ

नेता मोतीलाल वोरा ही किसी राज्य के राज्यपाल बन पाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें