मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

रामलिंगम हत्याकांड: एनआईए ने तमिलनाडु में 9 जगहों पर छापेमारी की, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामलिंगम हत्याकांड: एनआईए ने तमिलनाडु में 9 जगहों पर छापेमारी की, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2019 में तमिलनाडु के रामलिंगम हत्याकांड के सिलसिले में राज्य के डिंडीगुल और तेनकासी जिलों में नौ जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिस पर फरार आरोपियों को शरण देने का आरोप है।

यह मामला प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा है, जिसने रामलिंगम की हत्या कर लोगों में कथित तौर पर डर और सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की थी।

एनआईए ने छापेमारी के दौरान कोडाईकनाल में अंबुर बिरयानी होटल्स के मालिक इम्थातुल्लाह को गिरफ्तार किया। उस पर 2021 से फरार आरोपियों को जानबूझकर अपने होटल में शरण देने का आरोप है। छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए। इम्थातुल्लाह द्वारा शरण दिए गए तीन फरार आरोपियों में से दो, अब्दुल मजीद और शाहुल हमीद को एनआईए ने 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी, मोहम्मद अली जिन्ना अभी भी फरार है।

रामलिंगम की 5 फरवरी 2019 को तंजावुर में हत्या कर दी गई थी। वह पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नेता थे। आरोप है कि पीएफआई के सदस्यों ने उनकी हत्या इसलिए की क्योंकि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध किया था। एनआईए ने मार्च 2019 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और अगस्त 2019 में चेन्नई की विशेष अदालत में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इनमें से छह आरोपी फरार थे।

2021 में एनआईए ने फरार आरोपियों में से एक रहमान सादिक को गिरफ्तार किया था। मोहम्मद अली जिन्ना 19वां आरोपी बनाया गया। एनआईए ने दो अन्य फरार आरोपियों, बुरहानुद्दीन और नफील हसन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा है। जांच एजेंसी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें