हमेशा याद किए जाएंगे रामविलास पासवान
तरहसी : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर तरहसी प्रखंड के खिचड़ीया गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए श्री पासवान के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध धर्म अपनाने वाले दलित को भी आरक्षण मिले । बाबा साहब के जयंती पर अवकाश दिलाने वाले गरीब सवर्ण को भी 10 प्रतिशत आरक्षण मिले। इसके समर्थन देने वाले तथा पुरे विश्व में पासवान समाज का नाम गौरवान्वि करने वाले आदरणीय राम विलास पासवान ही हैं । उनके निधन से देश एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें । उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। भोला पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा से गरीब, दलित, शोषित, वंचित समाज की आवाज उठाते थे । हमेशा मुखर होकर गरीब दलितों के अधिकार के लिए आवाज उठाते रहें । उनके निधन से देश एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके भोला पासवान , काशीनाथ सिंह , उपेंद्र पासवान , संतोष सिंह , श्रवण पासवान , रामनिहोरा ठाकुर , प्रेम सागर सिंह , बनारसी साव , पच्चू सिंह , राजेंद्र सिंह , राज कुमार सिंह , नंद किशोर पासवान सहित कई शामिल थे।





