राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में रामनामी समाज की जांजगीर में धन्यवाद सभा
रायपुर ।अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण से उत्साहित
रामनामी समाज के लोगों ने गुरुवार शाम जांजगीर में सम्मेलन आयोजित कर
भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया
। रामनामी सम्मेलन को संबोधित करते हुए छग सरकार के उप-मुख्यमंत्री विजय
शर्मा ने कहा कि हमारे रामनामी पंथ के लोग प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त है
।इनकी भक्ति को मै तन मन से प्रणाम करता हूं । इनके तन मन और प्राण में
प्रभु श्रीराम का वास है। पुरे रामनामी समाज ने अपने शरीर के रोम-रोम में
राम का नाम लिखकर अपना सम्पूर्ण जीवन प्रभु राम को समर्पित कर दिया।
अखिल
भारतीय रामनामी छग रामनामी जिला व पूरे क्षेत्र के रामनामी पंथ के लोगों
का आभार व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु
श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे रामनामी पंथ के लोग
शामिल हुए थे । पंथ के लोगों ने कार्यक्रम से वापस आकर प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने की इच्छा व्यक्त की थी।उनकी इच्छा का
सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री
से प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कराने का रामनामी समाज के लोगो को न्यौता
भेजा।प्रधानमंत्री मोदी जब अपने चुनाव प्रचार में भाजपा प्रत्याशी कमलेश
जांगड़े के पक्ष मे प्रचार करने 23 अप्रैल को सक्ती जिले के ग्राम जेठा
पहुंचे थे , तब उन्होंने रामनामी पंथ के अध्यक्ष आचार्य मेहतरराम रामनामी व
माता सतबाई रामनामी को अपने साथ मंच पर बैठाकर उनसे मुलाकात की । उनको
सम्मानित किया।प्रधानमंत्री ने छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा कि
आप चुनाव के बाद रामनामी पंथ के सभी लोगों को पुरे सम्मान व आदर सत्कार के
साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने अयोध्या भेजे। रामनामी समाज के लोगों
ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद
एवं अपना पूरा समर्थन शत-प्रतिशत देने का वचन दिया।
कार्यक्रम
का संचालन करते हुए सम्मेलन के संयोजक कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि
रामनामी समाज के लोग अत्यंत सहज सरल एवं सादगीपूर्ण तरीके से अपना जीवन
यापन करते है और उन्होंने रामनामी समाज के पुरे इतिहास का वर्णन किया ।उक्त
सम्मेलन मे सैकड़ो की संख्या में पंथ के लोग शामिल हुए ।
जिसमें
प्रमुख रूप से आचार्य मेहतरराम रामनामी, गुरूमाता सेतबाई रामनामी ,महासचिव
गुलाराम रामनामी, कौशल रामनी गंगाराम रामनामी ,प्यारे रामनामी, संचालक
कुंजबिहारी रामनामी ,तिहारूराम रामनामी ,रामभगत रामनामी ,शान्ति बाई
रामनामी, फिरतीनबाई रामनामी ,रामायण बाई रामनामी ,गीता रामनामी ,बलिसटर
रामनामी सहित बड़ी संख्या में रामनामी समाज के लोग उपस्थित रहे ।





