मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

सापुतारा मेघ मल्हार पर्व : राम-शबरी मिलन स्थल ‘शबरी धाम’ में 10 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सापुतारा मेघ मल्हार पर्व : राम-शबरी मिलन स्थल ‘शबरी धाम’ में 10 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्य

गांधीनगर, राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा वर्षा ऋतु में

सोलह शृंगार से खिल उठा है। गुजरात सहित देश-विदेश के लोग वर्षा ऋतु में

बड़ी संख्या में सापुतारा की यात्रा आ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार

ने देश-विदेश के पर्यावरण-प्रकृति प्रेमियों को सापुतारा के प्रति आकर्षित

करने के लिए 29 जुलाई से सापुतारा मेघ मल्हार पर्व 2024 का आयोजन किया है,

जो एक माह तक चलेगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सापुतारा मेघ मल्हार पर्व

का उद्घाटन करेंगे।

इस स्थल का भगवान श्रीराम के साथ संबंध

दक्षिण

गुजरात के डांग जिला स्थित सापुतारा न केवल हिल स्टेशन के रूप में विख्यात

है, अपितु सापुतारा के आसपास स्थित अनेक स्थल भी सापुतारा के कारण

श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बने हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण आस्था

स्थल है शबरी धाम। सापुतारा पर्वतीय केन्द्र की यात्रा पर आने वाले पर्यटक

अधिकांशत: शबरी धाम की यात्रा पर निश्चित जाते हैं, कारण कि इस स्थान का

भगवान श्रीराम के साथ सीधा संबंध है। सुबीर गाँव से पूर्व दिशा में लगभग

तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित शबरी धाम के विषय में स्थानीय मान्यता के

अनुसार यहीं भगवान श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए। यहाँ चारों ओर

वनाच्छादित वातावरण के बीच छोटे-से टीले पर स्थित शबरी धाम भव्य मंदिर में

रामायण से जुड़े राम-शबरी मिलन के प्रसंग के चित्र एवं मूर्तियाँ भी हैं।

प्रथम चरण में भव्य यात्री निवास का निर्माण

राज्य

सरकार पौराणिक एवं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यात्राधामों के विकास का

प्रयास कर रही है। इसी के तहत गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड

(जीपीवायवीबी) के माध्यम से शबरी धाम में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से

विकास कार्य शुरू किए गए हैं। शबरी धाम में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की

सुविधा के लिए दिसम्बर 2018 से अनेक प्रकार के विकास कार्यों की श्रृंखला

शुरू की गई। यहाँ लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से यात्रियों के लिए अनेक

प्रकार की सुविधाएँ स्थापित की गई हैं और आगामी समय में की जाने वाली हैं।

शबरी धाम विकास प्रोजेक्ट के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण : रावल

जीपीवायवीबी

के सचिव आर.आर. रावल के अनुसार शबरी धाम विकास प्रोजेक्ट के प्रथम चरण का

कार्य पूर्ण हो गया है। पहले चरण में लगभग 4.89 करोड़ रुपए की लागत से यहाँ

भव्य यात्री निवास तथा एडमिन ब्लॉक का निर्माण किया गया है। यात्री निवास

में पर्यटकों तथा यात्रियों के लिए भोजन शाला, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम, वॉश

एरिया, शौचालय, 5 एग्जीक्यूटिव रूम, 3 स्पेशल रूम, वेटिंग एरिया, 11 बेड

वाली पुरुष डोरमेटरी तथा 11 बेड वाली महिला डोरमेटरी, 2 लिविंग रूम तथा

किचन एरिया जैसी सुविधाएँ हैं। इसी प्रकार; एडमिन ब्लॉक में हॉल, डाइनिंग

विद किचन, 2 बैठक रूम, 2 बेडरूम, किचन एरिया, संत निवास, शौचालय तथा पेयजल

सुविधा शामिल हैं।

दूसरे चरण का कार्य शुरू

राज्य सरकार तथा

जीपीवायवीबी द्वारा शबरी धाम में चल रहे विकास कार्यों के दूसरे चरण में

5.74 करोड़ रुपए की लागत से यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में

भारी वृद्धि की जाएगी। दूसरे चरण में शबरी धाम में लगभग 16 सुविधाओं का

विकास किया जाएगा; जिनमें नया पार्किंग, हनुमानजी मंदिर का नवीनीकरण, पेवर

ब्लॉक, रीटेनिंग वॉल, सभा मंडप शेड, नए पार्किंग में शौचालय, कैंटीन,

रैम्प, पानी की टंकी, मौजूदा शौचालय का नवीनीकरण, गार्डनिंग एंड लैंड

स्कैपिंग, सीढ़ियों का नवीनीकरण व रंगरोगन कार्य, साइनेजेस, सोलर साइट पोल,

सोलर सिस्टम और इलेक्ट्रिफिकेशन शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें