मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

मुरादाबाद,

21 दिसम्बर रामनगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित राम

मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होंगे।

अयोध्या जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। जिसे देखते

हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये

ट्रेनें दिल्ली, हरिद्वार, अमृतसर आदि रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए

संचालित की जा सकती हैं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 22

जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर अयोध्या दिल्ली,

अमृतसर और हरिद्वार से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का संचालन होने से

मुरादाबाद के अलावा रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, उत्तराखंड के काशीपुर, जसपुर

और रामनगर के लोग भी ट्रेन के जरिए अयोध्या जा सकेंगे। अगर हरिद्वार से

अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन का संचालन होगा तो पर्यटक अयोध्या में रामलला के

दर्शन करने के साथ ही हरिद्वार जाकर गंगा में स्नान भी कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें