मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी और लोहरदगा में राहुल गांधी की रैली तीन मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खूंटी और लोहरदगा में राहुल गांधी की रैली तीन मई को

खूंटी और लोहरदगा में राहुल गांधी की रैली तीन मई को

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन मई को खूंटी और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है। जनता को भरोसा है कि इंडी गठबंधन की सरकार ही उनके दर्द को कम कर सकती है। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास केवल धनबल है, नैतिक बल नहीं है। लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर कांग्रेस सहित इंडी एलायंस की जीत की संभावना है। साथ ही कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते हैं। यही कारण है कि लोगों को भरोसा कांग्रेस और इंडी एलायंस के पक्ष में है। इस बार हवा इंडी गठबंधन के पक्ष में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें