मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद विवेक ने शहीद के परिजन को बंधाया ढाढ़स,ग्रामीणों की ली सुधि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा,। राज्यसभा सांसद तथा एनडीए के सांसद प्रत्याशी चुनाव

खत्म होने के बाद शुक्रवार को कौवाकोल में शहीद के घर पहुंच कर उनके

परिजनों को ढाढ़स बढ़ाते हुए हर संभव मदद की बात कही। लोकसभा एनडीए प्रत्याशी

विवेक ठाकुर मतदान उपरांत क्षेत्र में सघन दौरा कर लगातार अपने

कार्यकर्ताओं से संपर्क में हैं और क्षेत्रवासियों की समस्याएं जान रहे

हैं।

इस क्रम में विवेक ठाकुर ने हिसुआ के ग्राम बजड़ा, भेलवा,

कुलना इत्यादि गांवों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का कुशल

क्षेम जाना। वहीं ग्राम बढ़ौना एवं लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों में

किसानों के गेंहू की फसल आग लगकर राख हो गई। विवेक ठाकुर ने उन किसानों से

मिलकर उनका ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने किसानों को शीघ्र मुआवजा दिए

जाने को लेकर जिलाधिकारी नवादा व शेखपुरा से विस्तृत वार्ता की।

विगत

दिनों गया-किऊल रेलखंड पर चातर हॉल्ट के समीप मालगाड़ी और टेंपो की टक्कर

में ग्राम सिरसा की एक महिला की मृत्यु तथा ग्राम अरियन के कई लोग घायल हो

गए थे। दोनों गांव पर विवेक ठाकुर ने उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका

ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कौआकोल निवासी

सीआरपीएफ जवान नीलेश कुमार "नीलू" का विगत दिनों पश्चिम बंगाल में चुनावी

ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। उनके गांव कटनी में विवेक ठाकुर ने

श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों का ढांढस बंधाया। उनके साथ वरिष्ठ नेता

प्रमोद कुमार चुन्नू हुई मौजूद थे।

विवेक ठाकुर का आगे भी बरबीघा व

वारिसलीगंज विधानसभा में कई गांवों में जाने का लंबा कार्यक्रम था और नवादा

जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी करनी थी लेकिन सघन दौरा के क्रम

उन्हें तेज लू लग गई, जिसके कारण उन्हें आगे का सभी कार्यक्रम रद्द करना

पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें