मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

विहिप की ओर से दिल्ली के उपराज्यपाल को दिया गया निमंत्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

श्री राम जन्म भूमि राम मंदिर के 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की दृष्टि से आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से अक्षत निमंत्रण दिया गया।इस अवसर पर दिल्ली विहिप प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने उपराज्यपाल से आग्रह किया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन उपराज्यपाल निवास और कार्यालय में भक्तिमय माहौल को देखते हुए साज सज्जा हो और जहां जहां संभव हो वहां वे कृपया उत्सव का माहौल तैयार करने के लिए सभी से निवेदन करें।विनय कुमार सक्सेना ने प्रेम पूर्वक अक्षत निमंत्रण को स्वीकार किया और विहिप के आग्रह को सुना। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देश भर में वातावरण बहुत अच्छा है। सक्सेना ने इस अवसर पर विहिप और दिल्ली वासियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। उपराज्यपाल को अक्षत निमंत्रण देने के अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता और संगठन मंत्री सुबोध भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें