मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा चुनाव: संजय सरावगी बोले, विधायक अपने क्षेत्र के काम पर ध्यान देना चाहते हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्यसभा चुनाव: संजय सरावगी बोले, विधायक अपने क्षेत्र के काम पर ध्यान देना चाहते हैं

पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आज के राज्यसभा चुनाव में एनडीए की सभी पांच सीटों पर जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि आरजेडी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। उनके विधायक कहां हैं, वो तो आरजेडी वाले ही बता पाएंगे। हमारे विधायकों पर कोई पाबंदी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपने विधायकों पर कोई अविश्वास नहीं है। विधायकों पर पूरा विश्वास है। क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि बहुत सारे विधायक हैं, जो अपने क्षेत्र में काम कराना चाहते हैं। एनडीए के नीतियों से प्रभावित हैं, तो उनके मन में क्या है, वो तो मतदान के वक्त पता चलेगा।

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान है। रविवार को राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए के सभी विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। राज्यसभा चुनाव को लेकर यहां मॉक वोटिंग की तैयारी की गई, जिसमें विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया समझाई गई।

मंत्री संजय पासवान ने एनडीए की बैठक पर कहा था कि राज्यसभा चुनाव में मॉक वोटिंग करना सीखना ही पड़ेगा। हम जानते नहीं हैं कि किस प्रकार वोट डाला जाता है। 2014 के बाद अब वोट डाला जा रहा है, तो इसलिए वोट डालना सीखना जरूरी है। जदयू विधायक विनय चौधरी ने एनडीए की बैठक पर कहा कि आज बताया जाएगा कि किस प्रकार मतदान करना है। बस यही होगा।

पांचों सीटें जीतेंगे। दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव आज होंगे। मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें