मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव का निधन, सैफई पहुंचे अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव का निधन, सैफई पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार की सुबह चार बजे के करीब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। राजपाल यादव लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं परिवार के मुखिया रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि "मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चाचा राजपाल यादव के निधन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओ के साथ सैफई पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके साथ चाचा शिवपाल यादव और वरिष्ठ समाजवादी नेतागण भी सैफई में मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें