मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

राजकोट: बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में महा अन्नकूट उत्सव का आयोजन, 1,500 से अधिक व्यंजनों का लगा भोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजकोट: बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में महा अन्नकूट उत्सव का आयोजन, 1,500 से अधिक व्यंजनों का लगा भोग

राजकोट। उत्तराखंड के राजकोट में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में विक्रम संवत 2082 के शुभ आरंभ के अवसर पर एक भव्य महा अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में भगवान को 1,500 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद अर्पित किया गया, जिसके माध्यम से शाकाहारी का संदेश दिया गया।

इस विशाल आयोजन के लिए पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही थीं। 4,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगातार मेहनत करते हुए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं।

यह भव्य अन्नकूट उत्सव सुबह से शुरू होकर शाम तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजकोट की जनता को भावपूर्वक आमंत्रित किया गया है ताकि वे भगवान के दर्शन कर सकें और प्रसाद का लाभ ले सकें। इस आयोजन ने धार्मिक उल्लास के साथ-साथ एकता और सेवा भावना का भी प्रदर्शन किया।

राजकोट स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी अपूर्वमुनि स्वामी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमारी सनातन हिंदू परंपरा के तहत का नया साल शुरू हो रहा है। बुधवार को वर्ष का प्रथम दिन है।

आज के दिन हर हिंदू को भगवान का दर्शन कर उनको कुछ अर्पण करना चाहिए।

देशभर में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिरों में बुधवार को हजारों-लाखों भक्त दर्शन कर भगवान को भोग लगा रहे हैं। भक्तिभाव से थाल भी अर्पण कर रहे हैं। राजकोट के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,500 से अधिक व्यंजन भगवान को अर्पण किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे मंदिर को सजाया गया है। जगह-जगह रंगोली लगाई गई है, जो देखने में बहुत आकर्षक लग रही है। यह अन्नकूट उत्सव भगवान के प्रति श्रद्धा बताता है। यह अन्नकूट उत्सव लोगों को शाकाहारी होने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही, यह उत्सव सभी जाति और सभी धर्म को एक साथ रहने का भी संदेश देता है।

पुजारी ने बताया कि हम लोग भगवान से यही प्रार्थना करते है कि पूरा साल सभी के लिए अच्छा बना रहे, देश में शांति का माहौल रहे। देश में कही भी युद्ध न हो, जहां हो रहा है वह खत्म हो जाए। भगवान सभी को खुश रखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें