मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक की राह दिखाई : राजेश राम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक की राह दिखाई : राजेश राम

पटना। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर एवं दूरसंचार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को देश की शक्ति मानते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए। उनके कार्यकाल में देश में तकनीकी शिक्षा, कंप्यूटर और संचार के क्षेत्र में जो परिवर्तन शुरू हुआ, उसने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजेश राम ने कहा कि राजीव गांधी जी का जीवन देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और विकास के लिए समर्पित था। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, युवाओं को राजनीतिक भागीदारी देने तथा देश के विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

उन्होंने कहा कि आज देश जिस डिजिटल और संचार क्रांति के दौर में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत आधारशिला राजीव गांधी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में रखी थी। उनके विचार और आधुनिक भारत के निर्माण का सपना आज भी कांग्रेसजनों तथा देशवासियों को प्रेरणा देता है।

जयंती समारोह में अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व विधायक इजहारूल हुसैन, प्रतिमा कुमारी दास , ऋषि मिश्रा , पंकज यादव, असितनाथ तिवारी, वैद्यनाथ शर्मा, डॉ स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, डा कुमारी सोनी, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशि कांत तिवारी, रंजीत कुमार मिश्रा, अनुराग चंदन, गोरख नाथ, प्रेमचन्द सिंह, मृणाल अनामय, डा0 अमन कुमार, रंजीत कुमार बाल्मीकी, विमलेश तिवारी, सुशांत शेखर, डॉ परवेज, आरती राय, राजनन्दन कुमार, गुरूदयाल सिंह, नीतू सिंह निषाद, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, अर्चना कुमारी, विशाल यादव, शंकर स्वरूप, रूमा सिंह, रविन्द्र सिंह चैहान, शालीग्राम शर्मा, सुबोध कुमार मंडल, मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें