मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ हादसा: नाले में बही कार, 7 शव मिले; दो ने तैरकर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ हादसा: नाले में बही कार, 7 शव मिले; दो ने तैरकर बचाई जान

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच पड़ाना बाइपास स्थित झिरी नाले के निर्माणाधीन पुल पर देवास जिले के सतवास क्षेत्र से कड़लावद जा रही ईको कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में एक ही गांव के 11 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि दो लोग अभी लापता हैं।

कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पंजीकृत है। कार में तीन पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। बताया गया कि मुकेश सिंह और हुकुम सिंह हादसे के बाद किसी तरह तैरकर नाले से बाहर निकल आए। पानी का बहाव अधिक होने के कारण कार देखते ही देखते नाले में डूब गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ के बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान सात शव बरामद किए गए। इनमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

बताया गया कि पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण पुल के ऊपर पानी बह रहा था। इसी दौरान कार वहां से गुजरते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। पुलिस ने बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर भेजा है। एसडीईआरएफ की टीम शेष दो लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें