मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम चेहरे और अल्पसंख्यक आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस : राजीव बिंदल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस से

लोकसभा चुनाव में पीएम चेहरे और अल्पसंख्यक आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट

करने को कहा है। बिन्दल ने सोमवार को शिमला से जारी एक बयान में कहा कि

भाजपा का स्टैंड क्लियर है कि हम जनमानस की सेवा के लिए प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश और प्रदेश पीएम

मोदी को अपना आदर्श मानता है।

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी

स्पष्ट करें कि अगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनती है तो उनका

प्रधानमंत्री चेहरा कौन होगा क्या राहुल गांधी होंगे या को और ? वैसे तो

कांग्रेस पार्टी को केंद्र में प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अल्पसंख्यक आरक्षण पर भी अपना स्टैंड

क्लियर करना चाहिए।

राजीव बिंदल ने आगे कहा कि भाजपा का

स्टैंड स्पष्ट है हम पीएम नरेंद्र मोदी के काम पर वोट मांग रही है। गरीब

कल्याण, महिला उत्थान, हिमाचल का सर्वांगीण विकास, एक लाख करोड़ का सड़क

निर्माण, एम्स, अनेकों टनल का निर्माण, मेडिकल कॉलेज, बुक ड्रग पार्क,

मेडिकल डिवाइस पार्क, 90:10 कैटेगरी स्टेट का दर्जा और अनेकों योगदान के

लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है तो केवल पीएम नरेंद्र

मोदी के नेतृत्व के कारण।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी

किस मुद्दे पर वोट मांग रही है यह समझ नहीं आ रहा है, वर्तमान में तो ऐसा

प्रतीत होता है कि वह भाजपा को गाली देकर वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री

प्रवास करते हैं एक गाली देते हैं और दूसरे स्थान पर पहुंचकर दूसरी गाली

देते हैं। मुख्यमंत्री और उनके नेताओं के मुंह से एक भी शब्द विकास का नहीं

निकलता है क्योंकि पिछले 18 महीने में इस सरकार ने कुछ किया ही नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें