मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: भरतपुर की सुजान गंगा नहर में युवक ने लगाई छलांग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीमें तलाश में जुटीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान: भरतपुर की सुजान गंगा नहर में युवक ने लगाई छलांग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीमें तलाश में जुटीं

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित सुजान गंगा नहर में एक युवक के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवक को किले के गेट की ओर से भागते हुए आते और सुजान गंगा नहर में छलांग लगाते हुए देखा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। देर रात तक दोनों टीमों ने नहर में युवक की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।

चौबुर्जा चौकी प्रभारी राकेश मान ने सोमवार सुबह मीडिया को बताया कि रविवार शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सुजान गंगा नहर में कूद गया है।

सूचना के बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 10 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सोमवार सुबह फिर से युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो लगातार जारी है। अभी तक नहर से कोई शव बरामद नहीं हुआ है। युवक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी शव या युवक के मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें सुजान गंगा नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

इससे पहले, रविवार को राजस्थान के धौलपुर जिले में गहरे पानी में गिरे अपने भाई को बचाने की कोशिश में तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना में चारों की जान चली गई। यह घटना धौलपुर जिले के अंगई पुलिस स्टेशन इलाके के धौंध बिरजा गांव में हुई। परिवार के सदस्य स्थानीय देवता हीरामन बाबा के मंदिर जाने के लिए गांव के पास आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें