मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान की फ्री बिजली योजना में अब नहीं जुड़ेंगे नए आवेदक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। गहलोत सरकार की 100 बिजली यूनिट फ्री वाली योजना का लाभ

नए आवेदकों को नहीं मिलेगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार काे

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सवाल पर यह जानकारी

दी।

बसपा विधायक मनोज न्यांगली के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि

चुनावी फायदे के लिए कांग्रेस यह स्कीम लाई थी। उन्होंने कहा कि अगर सबको

लाभ देना होता तो रजिस्ट्रेशन की बाध्यता रखने की जरूरत नहीं होती। साै

यूनिट फ्री बिजली की स्कीम से जुड़े सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री हीरालाल

नागर ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी लाभ के लिए स्कीम लाने का आरोप लगाया।

बसपा विधायक मनोज न्यांगली के सवाल पर नागर ने कहा कि इस योजना में 30 लाख

घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा नहीं मिल रहा, उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं

करवाया। कांग्रेस राज में चुनावी एमनेस्टी स्कीम लाई गई थी। चुनावी फायदे

के लिए स्कीम लाई गई थी। अगर सबको लाभ देना होता तो रजिस्ट्रेशन की बाध्यता

रखने की जरूरत ही नहीं थी।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा

विधायक ने सरिस्का क्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप लगाए तो जमकर हंगामा हुआ।

भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि जूली का नाम अलवर यूआईटी के

अतिक्रमियों की लिस्ट में है। इसलिए या तो इस लिस्ट को अपडेट करके नाम

हटाएं या कार्रवाई कीजिए। नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों पर कांग्रेस

विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने वेल

में आकर जमकर नारेबाजी की। इस विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नेता

प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को कार्यवाही से निकालने के आदेश दिए। इसके बाद भी

हंगामा जारी रहा। गौतम बोलते रहे और आरोप लगाते रहे। गौतम ने सदन में कागज

लहराकर कहा कि मेरे पास आरोपों के पक्ष में सबूत हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें