मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: जुझारजी महाराज की मूर्ति खंडित करने पर लोगों का फूटा आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान: जुझारजी महाराज की मूर्ति खंडित करने पर लोगों का फूटा आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के पुर रोड स्थित प्रतापनगर स्कूल परिसर में स्थापित 100 वर्ष प्राचीन जुझार जी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का एक निंदनीय मामला सोमवार को सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में भारी रोष और असंतोष फैल गया। पवित्र देवस्थान पर हुई इस तोड़फोड़ की खबर से स्थानीय निवासियों सहित विभिन्न सामाजिक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

इस प्राचीन देवस्थान से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां तेली समाज के गुटकणिया परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से नियमित रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इस तरह अचानक आस्था के केंद्र को निशाना बनाए जाने से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों सहित तेली समाज के युवा और प्रबुद्धजन घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान घटना को लेकर लोगों में रोष देखा गया। सूचना मिलते ही विहिप के कमल राजपुरोहित, प्रमोद शर्मा, राज सालवी तथा तेली समाज से रामेश्वर लाल तेली, भीमराज गुटकणिया, भगवती लाल तेली, जगदीश चंद्र गुटकणिया, दीपक कुमार, रतन लाल, भैरूलाल, ओम प्रकाश और किशन गुटकनिया सहित दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस-प्रशासन से दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विहिप के भीलवाड़ा महानगर सह-मंत्री सुशील सुवालका ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार भीलवाड़ा शहर की शांत फिजा में जहर घोलकर भाईचारे और शांत माहौल को खराब करने की घिनौनी कोशिशें कर रहे हैं। ऐसी ताकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से कहा कि जल्द से जल्द दोषियों को बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रतापनगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को शांत कराने और मामला सुलझाने के लिए समझाने के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है। असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें