मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी पिकअप जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान: अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी पिकअप जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद की नाथद्वारा श्रीनाथजी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। यह विस्फोटक सामग्री आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर भेजी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिकअप में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक था कि अगर यह एक साथ ब्लास्ट हो जाता, तो यह 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को तबाह कर सकता था।

नाथद्वारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोटक की प्रकृति, उसके स्रोत और गंतव्य की पूरी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला काफी गंभीर है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है ताकि इसके पीछे के लोगों का खुलासा किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध विस्फोटक सामग्री की जांच की जा रही है। ये किसका था और कहां किसको दिया जा रहा है? साथ ही इससे पहले कहां-कहां भेजा गया था? मामले के जल्द खुलासे के लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है, जो इसके हर पहलू की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले इसकी सूचना मिल गई थी, इसीलिए मुखबिर को लगातार सही समय पर वाहन को जब्त किया गया है। राजस्थान में ही पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने चार संदिग्ध मौलवियों को भी गिरफ्तार किया था। इनमें से एक मौलवी ओसामा उमर का संबंध आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ पाया गया था। उसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा अलर्ट पर आ गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें