मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान की नीट-यूजी काउंसलिंग के लिये रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान की नीट-यूजी काउंसलिंग के लिये रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त को

कोटा। राजस्थान के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिये राजस्थान नीट-यूजी, 2025 की स्टेट काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया राजस्थान काउंसलिंग बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rajugneet2025.com पर सम्पन्न की जायेगी।मेडिकल काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियो को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पार्ट-1 में बेसिक पंजीयन करना है। उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन पार्ट-2 पूरा करेंगें। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिये 2500 रूपये, एससी, एसटी व ट्राइबल के लिये 1500 रूपये है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन के पार्ट-1 एवं पार्ट-2 को 1 अगस्त शाम 4 बजे तक फीस सहित पूरा कर सकते हैं।मिश्रा ने बताया कि 28 जुलाई को काउंसलिंग बोर्ड स्टेट कोटे की एमबीबीएस, व बीडीएस के लिये श्रेणी अनुसार सीट मेट्रिक्स जारी करेगा। 2 अगस्त को स्टेट मेरिट सूची के साथ दिव्यांग श्रेणी, सेना, प्री मिलिट्री एवं एनआरआई अभ्यार्थियों की सूची जारी होगी। इस श्रेणी के विद्यार्थियों को 4 अगस्त प्रातः 9 बजे एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के काउंसलिंग बोर्ड अकादमिक ब्लॉक में उपस्थिति देनी होगी। उनके सत्यापन के बाद 5 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी की जायेगी।इसके पश्चात् 5 से 8 अगस्त तक अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। उनको सिक्यूरिटी राशि भी जमा करानी होगी। काउसंलिंग बोर्ड 10 अगस्त को सीट आवंटन की सूची जारी कर देगा। अभ्यर्थी आवंटन पत्र को डाउनलोड कर 10 से 14 अगस्त,2025 तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में अपने मूल दस्तावेज व जमा राशि की रसीद के साथ व्यक्तिगत रिपोर्टिंग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें