मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान : झुंझुनूं में 25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान : झुंझुनूं में 25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बंदूकधारी ने 25 से अधिक बेजुबान कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास गांव का है। बताया जा रहा है कि एक बंदूकधारी ने 2 और 3 अगस्त को क्षेत्र में घूम-घूमकर कुत्तों को गोली मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति बंदूक से कुत्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। गोलीबारी के बाद गांव की गलियों और खेतों में कुत्तों के खून से लथपथ शव बिखरे पड़े भी दिखाई दिए। इस निर्मम घटना की ग्रामीणों ने कड़ी निंदा की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक व्यक्ति और कुछ मृत कुत्ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, "स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी जानवर ने बकरी पर हमला किया था। इस कारण ये घटना शुरू हुई थी। इन दावों की भी पुलिस जांच कर रही है।"

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान श्योचंद बावरिया पुत्र सुरजाराम बावरिया (निवासी डुमरा) के रूप में हुई है। उसने कुत्तों को निशाना बनाकर बेरहमी से मार डाला।

झुंझुनूं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों ने इस क्रूर कृत्य के लिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें