मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वजन हितैषी पार्टी- राजस्थान प्रवासी प्रभारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान राजस्थान के प्रवासी प्रभारी, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी बुधवार काे बीकानेर दौरे पर रहे। उनके साथ सदस्यता अभियान संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत रहे। भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा बीकानेर देहात जिले की सदस्यता अभियान टोली मोर्चा प्रभारी विधानसभा संयोजक व प्रभारी की बैठक ली। जिसमें बीकानेर देहात जिले के सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट व कार्यक्रमों की जानकारी ली।बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर देहात में सदस्यता अभियान बड़े अच्छे व सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा। अब सदस्यता अभियान के तहत जिला पदाधिकारी व सदस्यता अभियान टोली को प्रत्येक मण्डल में तीन दिवस का प्रवास करना है और रात्रि में भी बूथ पर ही रुकना है और बुथ के प्रत्येक घर घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह करना है। उसमें सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मण्डल के पदाधिकारी रहेंगे प्रवास कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को दे।सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी मोर्चा जिला पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारी तीन दिवस का प्रवास अवश्य करें। भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक संगठन के साथ साथ सामाजिक संगठन भी है हम समाज सेवा मे हमेशा अग्रणीय रहते हैं। आज हम हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं । सेवा पखवाड़ा में सेवा के कार्यों के साथ साथ सदस्यता अभियान भी जारी रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें