मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में भाजपा ने आठ सीटें जीतीं, छह पर आगे, कांग्रेस के खाते में भी एक सीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

जयपुर,। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों

में हैट्रिक बनाने से चूक गई है। अब तक राजस्थान की आठ सीटों पर भाजपा और

एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि भाजपा के छह सीटों पर तथा

विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के उम्मीदवार नौ सीटों पर आगे चल रहे

हैं। सीपीएम के अमरा राम भी सीकर से चुनाव जीत गए हैं। इस चुनाव में भाजपा

को दस सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वर्ष 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव

में भाजपा गठबंधन ने सभी 25 सीटें जीती थीं।

प्रदेश में लोकसभा

चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में है। निर्वाचन आयोग के शाम छह बजे तक के

आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने आठ सीट जीत ली हैं और छह पर आगे है। आईएनडीआईए

के खाते में एक सीट आई है और दस पर आगे चल रही है। इसमें कांग्रेस एक सीट

जीत चुकी है और सात पर बढ़त बनाए हुए है। सीपीएम ने भी एक सीट जीत ली है।

आरएलपी 1 और बीएपी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। जयपुर से भाजपा प्रत्याशी

मंजू शर्मा चुनाव जीत गई हैं। मंजू शर्मा ने कांग्रेस के प्रताप सिंह

खाचरियावास को 3,31,767 मतों के अंतर से हराया। अजमेर से भाजपा के भागीरथ

चौधरी ने कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 329991, जालौर में भाजपा के

लुंबाराम चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और कांग्रेस

प्रत्याशी वैभव गहलोत को 201543 को रिकॉर्ड मतों से मात दी।

राजसमंद

में भाजपा की महिमा कुमारी ने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 392230 मतों

से, भीलवाड़ा में भाजपा के दामोदर अग्रवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता सीपी जोशी को 354606 तथा झालावाड़- बारां में पूर्व

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने लगातार छठी बार जीत

दर्ज करते हुए उर्मिला जैन भैया को 370989 मतों से मात दी। बीकानेर में

केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के

गोविंद राम मेघवाल को 55711 वोटों से तथा उदयपुर में भाजपा के मन्नालाल

रावत ने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 261608 मतों से हरा दिया। कांग्रेस

ने भी एक सीट जीत कर अपना खाता खोल दिया है। करौली धौलपुर में कांग्रेस के

भजन लाल जाटव ने भाजपा की इंदु देवी को 98945 वोटों से जीत दर्ज की।

आईएनडीआईए के उम्मीदवार सीपीएम के अमरा राम सीकर से 72896 वाटों से चुनाव जीत गए हैं।

बाड़मेर

सीट से कांग्रेस उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर

निर्दलीय रवींद्र भाटी और केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी

तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह

5896, अलवर से भाजपा के भूपेंद्र यादव 48282, पाली से भाजपा के पीपी चौधरी

244814, जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत 114750, , चित्तौड़गढ़ से

भाजपा के चंद्रप्रकाश जोशी 389877 तथा कोटा से ओम बिरला 41773 मतों से आगे

चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशियों में गंगानगर से कुलदीप इंदौरा

87799, चूरू में राहुल कस्वां 72737, झुंझुनू में बृजेंद्र सिंह ओला 17534,

भरतपुर में संजना जाटव 51983, दौसा में मुरारीलाल मीणा 237340, टोंक सवाई

माधोपुर में हरिश्चंद्र मीणा 64949 तथा बाड़मेर में उम्मेदाराम बेनीवाल

117257 मतों से आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा आईएनडीआईए के

घटक दलों राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल नागौर

से 41156 और भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार रौत बांसवाड़ा से

247054 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

जयपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज

करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय के

बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। इधर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी

जश्न का माहौल है।

बागीदौरा विधानसभा सीट पर बीएपी आगेः

लोकसभा

चुनावों के साथ-साथ बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ है। यहां

भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के जयकृष्ण पटेल 51434 मतों से आगे चल रहे

हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के सुभाष तंबोलिया चल रहे हैं। यह सीट महेंद्रजीत

सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें