मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान अंतरिम बजट: राजस्थान के पांच लाख घरों में सोलर प्लांट लगेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,

8 फरवरी वित्त और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने घोषणा की है कि

राजस्थान के पांच लाख घरों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश

में सड़कों के विकास के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया जा

रहा है। हंगामे के बीच गुरुवार को प्रदेश की वित्त और उपमुख्यमंत्री दीया

कुमारी विधानसभा में अंतरिम बजट पेश कर रहीं हैं। उन्होंने ऐलान किया कि

प्रदेश में 70 हजार पदों पर भर्तियां होगी। दीया ने बजट भाषण में गहलोत

सरकार पर आरोप लगाए तो विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ने लगा तो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दखल देना पड़ा।

वित्त मंत्री ने कहा

कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप विरासत में बड़ा कर्ज मिला है।

कर्ज दोगुना होकर पांच लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। देश में पंजाब के बाद

सबसे ज्यादा कर्ज हम पर है। पिछली सरकार ने 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए में

से मात्र 93 हजार करोड़ का खर्च पूंजीगत व्यय के रूप में किया गया। यानी 60

प्रतिशत कर्ज का उपयोग गैर पूंजीगत व्यय के रूप में किया गया। उन्होंने कहा

कि जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। नए रूट के लिए डीपीआर को मंजूरी

दी गई है। वहीं जोधपुर, कोटा और जयपुर में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई

जाएंगी।

बजट भाषण के दौरान पूर्व सरकार पर आरोपों को लेकर विपक्ष

हंगामा करने लगा। विपक्ष की टोकाटाकी पर नाराजगी जताते हुए वित्त मंत्री ने

कहा कि मुझे बोलने तो दीजिए, आपको महिला वित्त मंत्री से दिक्क्त है क्या?

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विपक्ष के विधायकों को चेतावनी दी।

हंगामा बढ़ने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दखल देते हुए कहा कि महिला

बजट पढ़ रही हैं, आपको प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बजट है, यह बहस नहीं है।

इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हम हंगामा नहीं करेंगे यदि

वित्त मंत्री राजनीतिक टिप्पणियां नहीं करते हुए अपना लिखित भाषण पढे़ं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें