मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में बढ़ी गर्मी, दिन के साथ अब रात में भी चढ़ने लगा पारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में बढ़ी गर्मी, दिन के साथ अब रात में भी चढ़ने लगा पारा

जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप के साथ अब रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक मापा जा रहा है। सीमावर्ती जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो इस समय सबसे अधिक है।पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दोपहर के समय तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम साफ रहा और सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा जोधपुर में 35.1, फतेहपुर में 35.5, जैसलमेर में 34.7, बीकानेर में 34.4 और जयपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।दिन के साथ अब रात में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जैसलमेर में 20, जालोर में 20.7, फलोदी में 19.8, कोटा में 18.8 तथा जयपुर में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया। इन सभी स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा के अनुसार राज्य में फिलहाल किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है। तापमान में आगामी दिनों में वृद्धि होने के संकेत हैं। ऐसे में होली के बाद प्रदेश में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें