मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान: भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मांडल इलाके की कोठारी पुलिया पर कम दृश्यता के चलते हुए सड़क हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ ही मीटर आगे तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान एक वाहन के अचानक रुकने के बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए और देखते ही देखते यह हादसा कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद कोठारी पुलिया और आसपास के इलाके में करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और वाहनों को निकालने की व्यवस्था की। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को बाहाल किया गया।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें