मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: सीएम भजनलाल ने कई अहम फैसलों को दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान: सीएम भजनलाल ने कई अहम फैसलों को दी मंजूरी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के माइनिंग सेक्टर, न्यायिक बुनियादी ढांचे और आपदा तैयारियों को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री अधिकारियों को फैसलों को तय समय में लागू करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन फैसलों से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने, गवर्नेंस में सुधार होने और नागरिक सुरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने की उम्मीद है।

खनिज अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने बालोतरा जिले के नवाताला और देवगढ़ गांवों में 207.63 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में 'रेयर अर्थ एलिमेंट' (आरईई) खनिजों के लिए अन्वेषण लाइसेंस देने को मंजूरी दी है। यह लाइसेंस केंद्रीय खान योजना व डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) को दिया गया है।

यह खनिज ब्लॉक पचपदरा और शेरगढ़ क्षेत्रों में आता है और इससे खनिज संसाधनों के विकास व इलाके में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 'रेयर अर्थ एलिमेंट्स' रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खनिज हैं, जिनका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों और रक्षा निर्माण जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से जांच किए जाने वाले मामलों के लिए एक विशेष अदालत बनाने को भी मंजूरी दी। इसका मकसद न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा व एजेंसी की ओर से जांच किए जाने वाले अन्य मामलों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करना है।

सरकार ने कहा कि इस खास अदालत से ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में सुधार होगा।

वहीं, 2025-26 के बजट घोषणाओं के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आठ नए बने जिलों में 'सिविल डिफेंस कोर' बनाने को मंजूरी दी।

इन जिलों में बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर शामिल हैं।

सरकार के अनुसार, इस पहल से नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देकर और प्राकृतिक आपदाओं व अन्य आपात स्थितियों के दौरान तैयारियों को बेहतर बनाकर इन जिलों में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी मंजूर फैसलों का प्रभावी और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि इनका लाभ जल्द से जल्द जनता तक पहुंच सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें